यहां आम लोगों से ज्यादा कमा रहे भिखारी

ये आपको भारत में हर जगह देखने को मिलेगा। वह एक भिखारी है।

चाहे आप मंदिर जाए या चौराहे पर घूमें।

आपकी नजर इन भिखारियों पर जरूर पड़ेगी।

पहले केवल वे लोग ही भीख मांगने को मजबूर होते थे जो हर तरह से असहाय होते थे और कोई काम नहीं कर पाते थे।

लेकिन आजकल यह एक बिजनेस का रूप ले चुका है।

आपने शायद ऐसी बहुत सी खबरें पढ़ी होंगी जहां भिखारियों की आय एक सामान्य व्यक्ति के वेतन से अधिक हो जाती है।

कई भिखारियों के पास अपना खुद का अपार्टमेंट भी है।

ऐसे में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को इन भिखारियों से निजात दिलाने के लिए एक अभियान चलाया गया।

जी हां, अब आपको मिनी मुंबई में भिखारी नहीं दिखेंगे।

अगर वे कहीं दिखे तो सीधे भिक्षावृत्ति केंद्र भेज दिया जायेगा।