प्रियंका गांधी ने किया ऐसा डांस, यहां देखें कदम और ताल का कॉम्बिनेशन

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छठे चरण की वोटिंग से पहले राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं

इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को झारखंड पहुंची

जहां रांची के एयरपोर्ट पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक डांस किया

प्रियंका गांधी ने इस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो वायरल हो रहा है

वीडियो में प्रियंका गांधी पारंपरिक नृत्य करने वाली आदिवासी महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाते हुई नजर आ रही हैं

वहीं, इस वीडियो में उन्होंने लिखा है कि मेरी दादी इंदिरा गांधी जी कहती थीं 

दुनिया में सबसे अच्छी संस्कृति आदिवासियों की है जो प्रकृति की पूजा और हर तरह से इसकी सुरक्षा करती है

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि आज रांची में लोकसंस्कृति के कई रंग देखने को मिले