पाकिस्तानी फिरौती के लिए कर रहे है भारतीयों का अपहरण!

दूसरे देशों में पाकिस्तानियों द्वारा भारतीय नागरिकों के अपहरण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

तुर्की में तीन पाकिस्तानी शरणार्थियों ने एक भारतीय नागरिक का अपहरण कर लिया।

उन्होंने भारत में उसके परिवार से 20 लाख रुपये की मांग की।

यह मामला इस महीने की शुरुआत का है। लेकिन यह ऐसा अकेला मामला नहीं है।

इससे पहले कंबोडिया में दो पाकिस्तानियों ने दो भारतीयों को बंधक बना रखा था।

तुर्की और कंबोडिया में फिरौती के लिए अपहरण के मामलों में शामिल पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तानियों ने इस्तांबुल के रेस्तरां में काम करने वाले राधाकृष्णन का अपहरण किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाकिस्तानी अपहरणकर्ताओं से पिस्तौल बरामद की है।

विदेश में पाकिस्तानियों द्वारा अपहरण और अन्य अपराधों की घटनाएं चिंताजनक हैं।