होम / Sultanpur News: टोल प्लाजा के पास से मिला अज्ञात युवक का शव, मचा हड़कंप

Sultanpur News: टोल प्लाजा के पास से मिला अज्ञात युवक का शव, मचा हड़कंप

• LAST UPDATED : June 2, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज),Sultanpur News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा के साइड में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव एक गड्ढे में मिला है। घंटों की मशक्कत के बाद शव की पहचान हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना
हलियापुर थानाक्षेत्र की है।

गड्ढे में मिला अज्ञात व्यक्ति  का शव 

दरअसल हलियापुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर सिक्सलेन के टोल प्लाजा से उतरते समय साइड लेन की सड़क के बीच गड्ढे में अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके कान में बाली पड़ी हुई थी। शव की खबर मिलते ही वहां काफी लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला और पहचान शुरू कराया। कई घंटे की जद्दोजहद के बाद मृतक युवक की पहचान हो सकी।

ALSO READ: Uttarakhand Crime: कलयुगी बेटे ने बेरहमी से के पिता की हत्या, फिर थाने पहुंच के किया सिलेंडर, जानें मामला  

गर्मी से मौत होने की जताई अशंका 

बताया जा रहा है कि मृतक की शिनाख्त हलियापुर थाना क्षेत्र के चौधरीपुर निवासी सौरभ मिश्र (30 साल) पुत्र बलजीत मिश्र के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक शुक्रवार शाम से घर नहीं गया था। जब देर रात तक वो घर नहीं पहुंचा तो घर वालो ने खोजबीन शुरू की थी। लेकिन कुछ पता नहीं चला।शनिवार दोपहर जब शव मिला तो परिजन पुलिस की सूचना पर थाने पहुंचे और शिनाख्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोगों में गर्मी से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

ALSO READ: Ayodhya News: रामनगरी में हुआ ठगी का खेल! मंदिर के VIP पास के नाम पर श्रद्धालुओं से लेते थे मुंह मांगा पैसा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox