होम / UP: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई शादी, संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव

UP: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई शादी, संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव

• LAST UPDATED : June 2, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज), UP: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक जोड़े की शादी तो हो गई, लेकिन एक साल बाद विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी उसके ससुराल पहुंच गए।

ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव पापरी निवासी विजेंद्र सिंह ने अपनी बेटी सोनम (24) की शादी करीब सवा साल पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिजहरी किशनगढ़ी निवासी दीपेश के साथ की थी। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सोनम के ससुराल वाले दहेज आदि की मांग करने लगे और उसे प्रताड़ित करने लगे।

तीन महीने पहले एक बेटे को दिया था जन्म

इस दौरान तीन महीने पहले सोनम ने एक बेटे को भी जन्म दिया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि बीती रात उसके ससुराल वालों ने सोनम की पिटाई की और उसे फंदे पर लटका दिया। इससे उसकी मौत हो गई। ससुराल वाले शव को घर में छोड़कर फरार हो गए। आज जब सोनम की मौत की जानकारी उसके मायके वालों को हुई तो वे सभी उसके ससुराल पहुंचे।

ये भी पढ़ें:- इन लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए मखाना

पूरे मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच और पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले सोनम को दहेज के लिए परेशान करते थे और इन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है।

ये भी पढ़ें:- प्रेगनेंसी में खाली पेट भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, होगा बड़ा नुकसान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox