दुनिया भर में तेजी से जान ले रही ये बीमारी

ब्रेस्ट कैंसर दुनिया का एक आम कैंसर बन चुका है।

कई महिलाएं इस बीमारी से पीड़ित हैं और कई जान गवां चुकी हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, 2040 तक इस बीमारी से हर साल 10 लाख लोग मरेंगे।

साल 2020 के अंत में 7.8 मिलियन महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर पाया गया था।

इस साल लगभग 685,000 महिलाओं की बीमारी की वजह से मृत्यु दर्ज की गई थी।

 दुनिया का कैंसर कैपिटल भारत को कहा जाता है।

यहां ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं।

साल 2018 में भारत में 1,62,468 नए ब्रेस्ट कैंसर के मामले पाए गए।

रिपोर्ट में 87,090 ब्रेस्ट कैंसर से मौतें भी दर्ज की गई थीं।