India News UP (इंडिया न्यूज़), Bulldozer Action: यूपी के प्रयागराज में 50 करोड़ की संपत्ति पर बुलडोजर चला। यह संपत्ति सुन्नी वक्फ बोर्ड की थी, लेकिन माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ ने इसे हड़पकर अपनी पत्नी जैनब फातिमा के लिए आलीशान मकान बनवा लिया। आपको बता दें कि जैनब फातिमा अभी भी फरार है।
वक्फ बोर्ड के 50 करोड़ की संपत्ति हड़पी
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की फरार पत्नी जैनब फातिमा के मकान पर आज बुलडोजर चल सकता है। वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अशरफ ने वक्फ बोर्ड की जमीन पर जैनब के लिए आलीशान मकान बनवाया था। जानकारी के मुताबिक यह मामला सल्लाहपुर का है।
ये भी पढ़ें: UP News: अकबरनगर में 1500 अवैध घरों पर चला बाबा का बुलडोजर, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उठाए सवाल
यहां वक्फ बोर्ड की जमीन थी, जिस पर अशरफ ने जैनब फातिमा के लिए मकान बनवाया था। इस निर्माण पर पीडीए का बुलडोजर चल सकता है। यहां सुन्नी वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इस संपत्ति को हड़पने के मामले में केयरटेकर माबूद ने पूर्व मुतवल्ली मोहम्मद आसियाम, उसकी पत्नी जिन्नत, अशरफ की पत्नी जैनब, उसके साले सद्दाम व जैद, सिवली प्रधान व तारिक के खिलाफ पुरामुफ्ती थाने में केस दर्ज कराया है।
दरअसल, 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में दिनदहाड़े उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की गोलियां और बम मारकर हत्या कर दी गई थी।