सड़क पर दिखे एलियंस! भनायक नजारा देखकर चौंक गए लोग

एलियंस होते है या नहीं इसपर अक्सर बहस चलता रहता है। अभी तक इसकी आधिकारिक रुप से  पुष्टि नहीं हुई है। 

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकन राज्य मिसौरी की क्रॉफोर्ड काउंटी से एक अजीबोगरीब नजारा सामने आया। 

इस नजारें को खुद पुलिस वालों ने सार्वजनिक किया है। 

दरअसल, रोज़वेल फेस्टिवल में एक ऐसा वाहन दिखा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं थी। 

बिल्कुल यूएफओ की तरह ये कार जिसमे खुलने के लिए ऊपर की ओर एक ढक्कन था। 

इसकी स्पीड बहुत तेज थी, जिसके कारण पुलिस ने इसको रोका तो देखा की इसका ड्राइवर एक इंसान है। 

पुलिस को थोड़ी देर बाद समझ आया कि ये ड्राइवर की क्रिएटिविटी है। 

उसने एक कार को उड़न तश्तरी के लुक में मोडिफाई किया है। 

वीडियो शेयर कर पुलिस ने लिखा – आप नहीं पता कि आपको क्रॉफोर्ड काउंटी में क्या मिल जाए।