होम / Hathras Stampede: 20 से ज्यादा लोगों को लिया हिरासत में, रडार पर 100 लोग

Hathras Stampede: 20 से ज्यादा लोगों को लिया हिरासत में, रडार पर 100 लोग

• LAST UPDATED : July 4, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे पर बड़ी खबर आई है। घटना की कार्यवाई के दौरान पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है और 100 से अधिक लोग पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस की टीम निरंतर जाँच में लगी हुई है। CDR को खंगाला जा रहा है। सीएम के आदेश का पालन करते हुए मामले की जाँच चल रही, आपको बता दे की यह कार्रवाई एक आपराधिक गतिविधि के संदेह में की जा रही है। इस पूरे घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Read More: Hathras Stampede: हाथरस हादसे में सामने आया भोले बाबा का पहला बयान

अन्य राज्य की पुलिस आई साथ

जानकारी के मुताबिक पुलिस को हाथरस, इटावा, कासगंज, आगरा, मैनपुरी, मथुरा जैसे इलाकों में छानबीन तेजी से जारी है। इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन की योजना बनाई और कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की तैयारी जारी है। इस ऑपरेशन में पुलिस दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस सफर में यूपी पुलिस के साथ दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब पुलिस भी जुड़कर काम में लगी है।

Read More: UP Weather: झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, कुछ जगहों पर रहा जल-जमाव की स्थिति

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox