होम / Yogi Govt: सीमा विस्तार वाले क्षेत्र में घरोँ का होगा सर्वे, जानें डिटेल में

Yogi Govt: सीमा विस्तार वाले क्षेत्र में घरोँ का होगा सर्वे, जानें डिटेल में

• LAST UPDATED : July 4, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Yogi Govt: उत्तर प्रदेश सरकार ने नए फैसले लिए है जिसके तहत इन नए निकायों और सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों में सभी घरों का सर्वे करने का निर्णय लिया है। इस क्रम में सर्वे कराया जाएगा जिसके तहत सभी घरों की जानकारी जुटाई जाएगी और साथ ही हाउस टैक्स की वसूली भी की जाएगी। इस कदम का उद्देश्य शहरी विकास और प्रशासनिक सुधार को बढ़ावा देना है। आपको बता दे की वर्तमान में प्रदेश में 762 निकाय है जिसमे से 200 पालिका परिषद, 17 नगर निगम, 545 नगर पंचायत है। यूपी के नगर विकास मंत्री ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में प्रशासनिक नियंत्रण को मजबूत करना है।

Read More: IRCTC: केवल 1130 रुपये में होगी पूरे दक्षिण भारत की सैर, जानें डिटेल में

जानें अन्य जानकारी

सरकार के इस फैसले के तहत, शहरी विकास विभाग ने सर्वे के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें घर-घर जाकर सम्पत्ति की जानकारी इकट्ठा करेंगी, जिसमें घर का आकार, निर्माण की स्थिति, और अन्य संबंधित जानकारियां शामिल होंगी। इन सभी की एक रिपोर्ट बना कर विभाग को भेजा जाएगा, जिसके बाद, इन आंकड़ों के आधार पर हाउस टैक्स की नई दरें तय की जाएंगी और वसूली की जाएगी। निवासियों से सरकार ने अपील की है कि वे इस सर्वे में सहयोग करें और सही जानकारी प्रदान करें। इससे न केवल सरकारी योजनाओं का सही लाभ मिल सकेगा, बल्कि शहरी विकास की प्रक्रिया भी तेज होगी।

Read More: Hathras Stampede: राहुल गांधी जायेंगे हाथरस, पीड़ित परिजनों से करेंगे बात

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox