महिला एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में पीरियड्स आने पर क्या करती हैं?

महिलाओं के लिए पीरियड्स हर महीना एक चुनौती की तरह आता है। जरा सोचिए अंतरिक्ष में कैसा होगा। 

पहले मासिक धर्म के कारण महिलाओं को अंतरिक्ष मिशन से दूर रखा जाता था।

इसके पीछे तर्क शरीर पर सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण और ऑक्सीजन के प्रभाव को कम करना है। 

वेलेंटिना तेरेश्कोवा पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थीं। 

वह 1963 में अंतरिक्ष यात्रा पर गई थीं। उनके बाद 60 से ज्यादा महिलाएं अंतरिक्ष में जा चुकी हैं। 

तमाम मुश्किलों के बावजूद अंतरिक्ष में महिलाओं को धरती की तरह ही पीरियड्स होते हैं। 

मासिक धर्म के रक्त प्रवाह पर सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण के असर का कोई सबूत नहीं है। 

सभी महिला अंतरिक्ष यात्रियों ने भी अंतरिक्ष मिशन के दौरान मासिक धर्म से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं बताई। 

स्त्री रोग विशेषज्ञों के मुताबिक महिलाएं अंतरिक्ष में भी अपने मासिक धर्म चक्र को मैनेज कर सकती हैं।