होम / Fraud: नकली दारोगा बन करती थी अवैध वसूली, महिला गिरफ्तार

Fraud: नकली दारोगा बन करती थी अवैध वसूली, महिला गिरफ्तार

• LAST UPDATED : July 10, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Fraud: यूपी के गोरखपुर से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है जहां पर एक महिला फर्जी दारोगा बनाकर अवैध वसूली कर रही थी। महिला बिहार के समस्तीपुर के निवासी है। फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को डरा धमकाकर उनसे अवैध वसूली किया करती थी और साथ ही मुफ्त में उनकी दुकानों से सामान भी लिया करती थी। महिला के गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि इतने दिनों से एक फर्जी दारोगा से वे डरकर जी रहे थे। महिला गुलरिया क्षेत्र में अवैध वसूली किया करते थे। मंगलवार को महिला की कोर्ट में पेशी की गई, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Read More: Pulse Price: ‘100 रूपए किलो दाल!’ अपने बयान में फंसे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

बेटों को देख रो पड़ी महिला

जानकारी के मुताबिक जेल में महिला से मिलने के लिए उसके दोनों बेटे पहुंचे जिन्हें देखते ही महिला फूट-फूट कर रोने लगी। थाने के प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना की सूचना सोमवार को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस सामान्य कपड़ों में आकर महिला को घेरा और मौके पर गिरफ्तार किया। महिला की पहचान रेखा तिवारी उर्फ माला मिश्रा के रूप में हुई है। महिला ने गांव के एक निवासी भोला निषाद से करीबन 30 हजार की अवैध वसूली की थी। पुलिस ने फर्जी महिला दारोगा को रंगे हाथ पकड़ा।

Read More: Consumed Poison: आरोपी सिपाही ने उकसाया, पुलिस कस्टडी में पीड़िता ने खाया जहर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox