होम / UP Flood: बाढ़ का कहर बरकरार! डिपो पर बसों का संचालन बाधित

UP Flood: बाढ़ का कहर बरकरार! डिपो पर बसों का संचालन बाधित

• LAST UPDATED : July 13, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), UP Flood: उत्तर प्रदेश में बाढ़ को लेकर परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। कई जिलों में बाढ़ की वजह से लोगों का घरों में रहना दुश्वार हो गया है। कल ही सीएम योगी ने कई जिलों में नाव से पहुंचकर पीड़ितों की हालातों का निरक्षण किया और 24 घंटे के अंदर पीड़ितों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने का आदेश जारी किया। यूपी में अभी सबसे बुरी स्थिति शाहजहांबाद की बानी हुई हैं। शनिवार सुबह से ही जलभराव काफी अधिक बढ़ गया है जिससे खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। आपको बता दें कि बाढ़ के कहर के कारण जलालाबाद के रूट पर सभी बसों का संचालन को पूरी तरह से बाधित कर दिया गया है, दूसरी तरफ पीलीभीत रूट पर भी हालातों को देखते हुए अभी के लिए बसों का संचालन बंद कर दिया है।

Read More: UP Weather: बारिश बनी आफत! प्रदेश के कई गांवों में भरा पानी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

4 फ़ीट तक भरा पानी

जानकारी के मुताबिक बाढ़ के कारण लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए बड़े वाहनों के रूट को बदल दिया गया है। कई डिपो की बस सेवाएं फ़िलहाल के लिए बंद कर दी गई हैं। फिलहाल हालात काफी गंभीर बने हुए हैं और लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने जल्द ही राहत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने तेजी से कदम उठाने शुरू कर दिए हैं ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।

Read More: Maha Kumbhmela 2025: रेल प्रशासन की सौगात! श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम, जानिए यहां

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox