होम / ADR Repoert Analysis on Property of MLA of UP : तेज रफ्तार से बढ़ी कई विधायकों की संपत्ति, एडीआर की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

ADR Repoert Analysis on Property of MLA of UP : तेज रफ्तार से बढ़ी कई विधायकों की संपत्ति, एडीआर की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

• LAST UPDATED : March 3, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

ADR Repoert Analysis on Property of MLA of UP : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच ने दोबारा चुनाव लड़ रहे विधायकों व विधान परिषद के सदस्यों की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण किया है। इसके मुताबिक भाजपा के विधायकों की संपत्तियों में औसतन 59.87 प्रतिशत, सपा के विधायकों की संपत्ति में 46.18 प्रतिशत और बसपा के विधायकों की संपत्ति में 47 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। (ADR Repoert Analysis on Property of MLA of UP)

रायबरेली से कांग्रेस के टिकट पर 2017 विधानसभा चुनाव जीतने वाली अदिति सिंह की कुल संपत्ति 13 लाख 98 हजार रुपये थी। लेकिन 2022 के चुनाव में यह संपत्ति 30 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। हालांकि एडीआर रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इसमें अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह जिनकी मृत्यु वर्ष 2019 में हुई थी, उनकी संपत्ति जोड़ी गई है या नहीं।

13 गुना बढ़ी भाजपा विधायक की संपत्ति (ADR Repoert Analysis on Property of MLA of UP)

वहीं, भाजपा के बांसगांव से विधायक डॉ. विमलेश पासवान की संपत्ति में 13 गुना का इजाफा हुआ है। पहले उनकी संपत्ति 2.18 करोड़ रुपये की थी। इस चुनाव में उनकी संपत्ति 26.13 करोड़ रुपये की हो गई है। बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा की संपत्ति भी 2.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 21 करोड़ हो गई है। मेहरोनी से भाजपा विधायक मनोहर लाल की संपत्ति में 1.38 करोड़ से बढ़कर 15 करोड़ रुपये की हो गई  है। (ADR Repoert Analysis on Property of MLA of UP)

अतरौली से भाजपा विधायक संदीप कुमार सिंह की संपत्ति 1.42 करोड़ से बढ़कर 14.46 करोड़ रुपये की हो गई है। बसपा छोड़ एआईएमआईएम के टिकट पर आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से चुनाव लड़ रहे गुड्डू जमाली की संपत्ति में सर्वाधिक 77 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 में उनकी संपत्ति 118.76 करोड़ रुपये की थी, जो अब बढ़कर 195.85 करोड़ रुपये की हो गई है।

46 करोड़ बढ़ी सहेंद्र सिंह की संपत्ति (ADR Repoert Analysis on Property of MLA of UP)

दूसरे नंबर पर छपरौली निवार्चन क्षेत्र से भाजपा के सहेंद्र सिंह रमाला है, उनकी संपत्ति में 46.45 करोड़ की वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 में उनकी संपत्ति 38.04 करोड़ थी, जो अब 84.50 करोड़ की हो चुकी है। तीसरे स्थान पर फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल हैं, उनकी संपत्ति में 31.99 करोड़ की वृद्धि हुई है। (ADR Repoert Analysis on Property of MLA of UP)

वर्ष 2017 में उनकी संपत्ति 8.26 करोड़ थी, जो बढ़कर अब 40.26 करोड़ रुपये के बराबर हो गई है। एडीआर के मुताबिक 17 ऐसे विधायक भी हैं, जिनकी संपत्ति 2017 के मुकाबले इस चुनाव में कम हो गई है। इसमें सपा के राम गोविंद चौधरी की संपत्ति 56.16 लाख रुपये कम हो गई है। चौधरी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनकी वर्ष 2017 में कुल संपत्ति 1.60 करोड़ थी, जो घटकर 1.04 करोड़ रुपये रह गई।

(ADR Repoert Analysis on Property of MLA of UP)

Also Read : PM Modi Rally in Sonebhadra and Ghazipur : यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को लाएंगे वापस, सोनभद्र में पीएम मोदी ने किया वादा

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox