होम / UP Election 2024: ‘हमारी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी’, नगीना सांसद चंद्रशेखर ने किया ऐलान

UP Election 2024: ‘हमारी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी’, नगीना सांसद चंद्रशेखर ने किया ऐलान

• LAST UPDATED : July 20, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Election 2024: उत्तर प्रदेश चुनाव 2024 को लेकर यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। आजाद समाज पार्टी और नगीना सांसद चंद्रशेखर ने बड़ा ऐलान किया है कि उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अनुमान लगाया जा रहा है, इस घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चंद्रशेखर ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ इस फैसले पर चर्चा की है और सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर कमेटी और बीत कमेटी का गठन भी कर लिया गया है। चंद्रशेखर की पार्टी सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दूसरी तरफ, उपचुनाव में कांग्रेस भी दसों सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी।

Read More: UP Politics: यूपी की अर्थव्यवस्था पर CM योगी का बयान, बोले- यूपी अनंत संभावनाओं को प्रदेश..

इन सीटों पर होंगे उपचुनाव

गाजियाबाद, कटेहरी, मिल्कीपुर, मीरापुर, मजुआ, सीसामऊ, खैर, कुंदरकी, और करहल में चुनाव होने हैं। दूसरी तरफ सांसद चंद्रशेखर के इस ऐलान के बाद से चुनावी माहौल में कुछ हलचल भी देखी गयी है और सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। देखा जाए तो चंद्रशेखर का यह फैसला आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस फैसले का समाजवादी पार्टी और अन्य पार्टियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि इस बार होने वाले चुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस, सपा के साथ मिलकर उतरने वाली है।

Read More: UP Politics: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी फरार घोषित, तलाक के बिना दूसरी शादी का आरोप

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox