होम / Kanwar Yatra: नेमप्लेट विवाद पर मौलाना अरशद मदनी की प्रतिक्रिया, बोले- भेदभाव फैलाने वाले..

Kanwar Yatra: नेमप्लेट विवाद पर मौलाना अरशद मदनी की प्रतिक्रिया, बोले- भेदभाव फैलाने वाले..

• LAST UPDATED : July 21, 2024

India News UP ( इंडिया न्यूज ),Kanwar Yatra Rules Row: जमीयत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कांवड़ यात्रा मार्ग में दुकानों पर मालिक का नाम लिखने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश को धर्म की आड़ में राजनीति के नए खेल की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि यह भेदभावपूर्ण फैसला है। इससे जहां देश विरोधी तत्वों को लाभ उठाने का अवसर मिलेगा वहीं, सांप्रदायिक सौहार्द को गंभीर क्षति पहुंचने की आशंका है।

हर नागरिक के साथ समान व्यवहार- मौलाना अरशद मदनी

शनिवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि संविधान में स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि देश के किसी नागरिक के साथ उसके धर्म, रंग और जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। हर नागरिक के साथ समान व्यवहार होगा। लेकिन इसके इतर पिछले कुछ सालों से शासन प्रशासन का जो रवैया सामने आया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा लगता है कि शासकों का आदेश ही संविधान है।

ALSO READ: Tree Plantation Record: यूपी ने बनाया पौधरोपण का रिकार्ड, एक ही दिन में लगाए गए 36.51 करोड पौधे

भेदभाव फैलाने वाला फैसला- मदनी

मदनी ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि सरकार गठन के समय संविधान के नाम पर शपथ लेती है लेकिन इसके बाद उसी संविधान को किनारे रख दिया जाता है। कहा कि लंबे समय से कांवड़ यात्रा निकलती आ रही है और इस यात्रा के दौरान आमतौर पर मुसलमान भी जगह-जगह कांवडिय़ों की सेवा करते हैं। ऐसा पहली बार है जब इस तरह का आदेश जारी कर एक विशेष समुदाय को अलग थलग करने के साथ ही नागरिकों के बीच भेदभाव और नफरत फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह भेदभाव फैलाने वाला अपना यह फैसला वापस ले।

ALSO READ: UP Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार! बरेली समेत यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox