ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स प्रांत में एक द्वीप है - कूरागांग द्वीप। यहां हरे और सुनहरे रंग के बेल मेंढक पाए जाते हैं।
नर मेंढक को खाने से ठीक पहले मादा ने खुशी-खुशी उसके साथ संभोग किया था।
नर मेंढक फिर से संभोग करने की विनती कर रहा था। वह लगातार बहुत तेज आवाज निकाल रहा था। यानी टर्रा रहा था।
थोड़ी देर बाद ऐसा लगा कि मादा को यह बात बहुत नागवार गुजरी। उसने नर को पीछे से पकड़ा और उसे पूरी तरह खा लिया।
नर मेंढक की दर्दनाक चीख सुनकर जॉन और उनकी टीम के सदस्य करीब आए।
देखा गया कि बड़ी मादा मेंढक ने नर के शरीर का लगभग आधा हिस्सा निगल लिया था।
वैज्ञानिकों ने बताया कि अगर मादा मेंढक प्रजनन के लिए किसी नर को चुनती है तो वह उसके साथ संभोग करती है।
इसके बाद अगर उसे लगता है कि नर उसे बहुत परेशान कर रहा है तो वह उसे खा जाती है