होम / Taurus Rashifal Today 05 March 2022 आज का वृष राशिफल

Taurus Rashifal Today 05 March 2022 आज का वृष राशिफल

• LAST UPDATED : March 5, 2022

आचार्य नीरज पाराशर, वृन्दावन

Taurus Rashifal Today 05 March 2022: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। शनिवार के अवसर पर रात्रि में कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है। आज रेवती नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मीन राशि में है जिससे गुरु बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य रहेगा।

प्रात:काल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 05 मार्च 2022

दिवस                    शनिवार
माह फाल्गुन             शुक्ल पक्ष
तिथि                      तृतीया
सूर्योदय                    06:45
सूर्यास्त                    06:24
नक्षत्र                       रेवती
सूर्य                         राशि कुम्भ
चन्द्र                        राशि मीन
करण                        तैतिल
योग                         शुक्ल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:11 से 12:57 स्रे तक
विजय मुहूर्त 02:26 से 03:17 स्रे तक
गोधुली मुहूर्त 06:09 से 06:28 स्रे तक

AAJ KA MESH RASHIFAL IN HINDI

 

आज का राशिफल

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशे: प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशे: प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

वृष

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव : अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका हाथ आएगा। सुख-शांति बने रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें।
नेगेटिव- समय आपके पक्ष में है। परंतु निर्णय लेने में इतना अधिक समय ना लगाएं की उपलब्धि आपके हाथ से निकल जाए। मामा पक्ष के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय वर्तमान बिजनेस पर ही अपना ध्यान रखें। व्यावसायिक गतिविधियों पर निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपनी मानसिक स्थिति को नियंत्रित रखें।
लव- दांपत्य जीवन में सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मनोरंजन आदि पर समय खराब ना करें।
स्वास्थ्य- अपनी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को भी गंभीरता से लें। जोड़ो में दर्द और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

Also Read : Mesh Rashifal Today 05 March 2022 आज का मेष राशिफल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox