14 साल की लड़की ने दिया मरे हुए बच्चे को जन्म, फिर मच गया बवाल

Credit: Goggle

मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी राम सागर (57) का पड़ोसी ग्रामीण के घर आना-जाना था।

राम सागर पड़ोसी की 14 वर्षीय बेटी को अपने घर ले जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। इस दौरान नाबालिग सात माह की गर्भवती हो गई।

दो दिन पूर्व उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां नाबालिग बालिका ने सात माह की बेटी को जन्म दिया।

लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने लोक लाज के भय से नवजात के शव को दफना दिया।

जब दुष्कर्म पीड़िता की बड़ी बहन को इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बहन की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ऐसे में राम सागर करीब एक साल से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था।