होम / Metro Work Started in Agra till Fatehabad : ताज पूर्वी गेट स्टेशन से दिखेगा ताजमहल का खूबसूरत नजारा

Metro Work Started in Agra till Fatehabad : ताज पूर्वी गेट स्टेशन से दिखेगा ताजमहल का खूबसूरत नजारा

• LAST UPDATED : March 7, 2022

Metro Work Started in Agra till Fatehabad

इंडिया न्यूज, आगरा : Metro Work Started in Agra till Fatehabad आगरा के ताज पूर्वी गेट एलिवेटिड मेट्रो स्टेशन (Taj East Gate elevated metro station) से ताजमहल (Taj Mahal) का खूबसूरत नजारा दिखाई देगा। प्लेटफार्म आकार ले रहा है। एलिवेटिड सेक्शन में बसई तक यू गर्डर रखे जा चुके हैं। अब फतेहाबाद स्टेशन तक कॉरिडोर निर्माण शुरू होगा।

पीएसी मैदान में बन रहा डिपो

Metro Work Started in Agra till Fatehabad

ताजनगरी में मेट्रो का तीन तरफ काम शुरू हो गया है। एक तरफ फतेहाबाद रोड पर तीन मेट्रो स्टेशन बन रहे हैं। करीब 273 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरी तरफ पीएसी मैदान में डिपो तैयार हो रही है।

पहले चरण में छह स्टेशन पर होगा ट्रायल

ताजपूर्वी गेट स्टेशन के प्लेटफार्म से ताजमहल नजर आने लगा है। मेट्रो प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि प्लेटफार्म का निर्माण शुरू हो गया है। पहले चरण में छह स्टेशन के बीच मेट्रो ट्रायल होगा। एलिवेटिड सेक्शन में पाइलिंग, पिलर खड़े हो चुके हैं। कॉरिडोर को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जोड़ने के लिए यू गर्डर की कास्टिंग बमरौली कटारा में हो रही है।

दो साल में बनेंगे तीन भूमिगत स्टेशन

ताजमहल से जामा मस्जिद तक तीन भूमिगत स्टेशन 2024 तक तैयार करने का लक्ष्य है। इसमें ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद भूमिगत स्टेशन के लिए सर्वे शुरू हो गया है। एफकॉन व सेम इंडिया दोनों कंपनियां इन तीन सहित कुल सात स्टेशन का निर्माण करेंगी। इसके लिए 1820 करोड़ रुपया लागत आएगी। ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक 7.93 किमी लंबी सुरंग में सात भूमिगत स्टेशन बनेंगे। आचार संहिता खत्म होने के बाद 20 मार्च से निर्माण शुरू हो सकता है।

दूसरे कॉरिडोर का तैयार होगा डिजाइन

सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक 14 किमी. लंबा पहला कॉरिडोर बनेगा। इसमें दस स्टेशन के निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है। उधर, कालिंदी विहार से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित 15 किमी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का डिजाइन सर्वे की कवायद भी शुरू हो गई है। दूसरा कॉरिडोर की डिजाइन सर्वे पर करीब 34 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

जिम्मेदार बोले

यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव का कहना है कि लखनऊ और कानपुर की तरह आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा। परियोजना निदेशक अरिवंद राय ने बताया कि दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों ने ताजमहल से जामा मस्जिद तक सुरंग व स्टेशन निर्माण के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।

Read Also :Reception will be Held on March 12 in Agra : राहुल चाहर नौ को गोवा में करेंगे शादी

Read More : Women World Cup 2022 : भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया

Connect With Us: Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox