होम / UK Assembly Result 2022 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से आगे

UK Assembly Result 2022 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से आगे

• LAST UPDATED : March 10, 2022

UK Assembly Result 2022

इंडिया न्यूज, देहरादून:

UK Assembly Result 2022 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरु हो गई है। आज सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरु हो गई है। रूझानों में बीजेपी उत्तराखंड की सबसे बड़ी पार्टी उभर के आ रही है। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। और इन 70 सीटों के रूझान सामने आ रहे है। इनमें से 40 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं 25 सीटों पर कांग्रेस और अन्य 5 सीटों पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी को एक भी सीट पर बढ़त हासिल नहीं हुई है।

लालकुआं सीट से पिछड़े पूर्व सीएम

वहीं मौजूदा सीएम पुष्कर सिंह धामी भी खटीमा सीट से आगे हो गए हैं। हालांकि एक बार वह कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी से पिछड़ गए थे। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन बिष्ट से 6 हजार वोटों के बडे अतंर से पिछड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के अजय कोठियाल भी पिछड़ रहे हैं। वे गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Also Read : Meeting of Congress before Counting : मतगणना से पहले कांग्रेस का कूटनीतिक कवच, भाजपा के प्लान-बी को फ्लॉप करने में जुटे दिग्गज

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox