होम / UP Assembly Elections Result 2022 सिवलखास में रालोद प्रत्याशी आगे

UP Assembly Elections Result 2022 सिवलखास में रालोद प्रत्याशी आगे

• LAST UPDATED : March 10, 2022

UP Assembly Elections Result 2022

इंडिया न्यूज़, लखनऊ :

UP Assembly Elections Result 2022 : पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हाल ही में विधानसभा चुनावों के लिए संपन्न हुई वोटिंग की मतगणुना शुरू हो गई है। रुझान आने भी शुरू हो गए हैं। इसके अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी और उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बढ़त है। आइये जानते है किस सीट पर कौन आगे है।

सिवलखास में रालोद प्रत्याशी आगे

मेरठ की सिवलखास सीट पर रालोद के गुलाम मोहम्मद आगे चल रहे हैं। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को सीट से मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारने के लिए विरोध का सामना करना पड़ा था।

अमेठी विधानसभा से पहले राउंड में सपा प्रत्याशी आगे 

अमेठी विधानसभा से पहले राउंड में सपा प्रत्याशी महाराजी देवी 1172 वोटों से आगे हैं। आगरा के फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से पहले राउंड की मतगणना में भाजपा आगे हैं। पहले चक्र में भाजपा 3590, रालोद को 1865,  बसपा को 1819 वोट मिले हैं। एटा में सदर विधानसभा सीट पर पोस्टल बैलेट के शुरुआती रुझानों में सपा आगे चल रही है। एटा में पहले राउंड में अलीगंज विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव करीब 1000 वोट से आगे हैं। भदोही विधान सभा क्षेत्र के पहले चक्र की गणना में भाजपा के रवींद्र त्रिपाठी 209 वोट से आगे हैं। सपा दूसरे नंबर है।

पनियरा विधान सभा से भाजपा के ज्ञानेंद्र सिंह 5000 से आगे 

कुशीनगर में उदित नारायण पीजी कॉलेज और अंतर कॉलेज में बने मतगणना स्थलों पर पोस्टल बैलेट मतगणना हुई है। इसके बाद ईवीएम मतगणना जारी है। महराजगंज के पनियरा विधान सभा से भाजपा के ज्ञानेंद्र सिंह 5000 से आगे हैं, दूसरे पर सपा से कृषभान सिंह हैं। पथरदेवा सीट से भाजपा के सूर्य प्रताप शाही 2957 वोट से आगे चल रहे हैं। देवरिया सदर सीट से भाजपा के शलभ मणि त्रिपाठी 3270 वोट से आगे चल रहे हैं।

बिजनौर के सेंट्रल वेयरहाउस में जनपद की आठों विधानसभा की मतगणना जारी है । मतगणना कर्मी जहां मतगणना में लगे हैं वहीं जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने कमान संभाल रखी है और लगातार भ्रमण कर रहे हैं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा पत्रकारों को मतगणना स्थल पर लेकर गए तथा सारी व्यवस्था दिखाई।मतगणना में आरक्षित पंडाल बनाए गए हैं।

Also Read : UP Assembly Election Result 2022 इलाहाबाद पश्चिम सीट पर सिद्धार्थ नाथ सिंह आगे

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox