होम / UP Vidhan Sabha Election Result : योगी आदित्यनाथ एक लाख वोट से जीते, बलिया से सपा के कद्दावर नेता रामगोविंद चौधरी हारें

UP Vidhan Sabha Election Result : योगी आदित्यनाथ एक लाख वोट से जीते, बलिया से सपा के कद्दावर नेता रामगोविंद चौधरी हारें

• LAST UPDATED : March 10, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election Result चुनाव के रिजल्ट की चर्चा की जाए तो दावे और सच्चाई में फर्क नजर आया। मतदाताओं ने सीएम योगी को को एक लाख वोट से जिता दिया। वहीं सपा के कद्दावर नेता राम गोविंग चौधरी को बलिया से हार का मुंह देखना पड़ा। सपा के लिए यह हार एक झटके की तरफ है।

एक लाख वोट की बड़ी जीत हासिल की UP Vidhan Sabha Election Result

विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट से बड़ी जीत हासिल की। वह एक लाख दो हजार 399 वोट से जीते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुभावती शुक्ला को शिकस्त दी है। भीम आर्मी के चंद्रशेखर के साथ ही कांग्रेस तथा बसपा के प्रत्याशी टक्कर में ही नहीं थे। सीएम योगी आदित्यनाथ को एक लाख 62,691, सपा की सुभावती शुक्ला को 60,562, बसपा के शमसुद्दीन को 7833, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर को 7454, कांग्रेस की चेतना को 2731 वोट मिले।

केतकी सिंह ने कद्दावर रामगोविंद चौधरी को हरा दिया UP Vidhan Sabha Election Result

भाजपा और निषाद दल की प्रत्याशी केतकी सिंह ने बलिया की बांसडीह सीट से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रामगोविंद चौधरी को हरा दिया। केतकी सिंह को 38,939 मत मिले। रामगोविंद चौधरी को 35,611 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा ने गौतमबुद्धनगर में क्लीन स्वीप किया है। भाजपा ने यहां की तीनों सीट पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भाजपा के नोएडा से प्रत्याशी पंकज सिंह ने रिकार्ड वोट से जीत दर्ज की है। गौतमबुद्धनगर के दादरी से भाजपा के तेजपाल नागर, जेवर से धीरेन्द्र ठाकुर तथा नोएडा से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने जीत दर्ज की है।

Read  More : UP Vidhan Sabha Election Result : भाजपा छोड़ने से चर्चा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी हार गए चुनाव

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox