होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 Kunda Result : यूपी विधान सभा चुनाव 2022 कुंडा रिजल्ट, कुंडा से राजा भैया सातवीं बार जीते

UP Vidhan Sabha Election 2022 Kunda Result : यूपी विधान सभा चुनाव 2022 कुंडा रिजल्ट, कुंडा से राजा भैया सातवीं बार जीते

• LAST UPDATED : March 10, 2022

इंडिया न्यूज, प्रतापगढ़:

UP Vidhan Sabha Election 2022 Kunda Result  प्रतापगढ़ की चर्चित कुंडा विधान सभा सीट से राजा भैया ने सातवीं बार चुनाव जीत लिया है।

वहीं कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना को भी जीत हासिल हुई है। इसके अलावा सरायदेव राय कटरा गुलाब सिंह निवासी विश्वनाथगंज विधानसभा के पूर्व विधायक एवं रानीगंज विधानसभा से सपा के आरके वर्मा जीते। मिश्रपुर तरौल कटरा गुलाब सिंह निवासी विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र से अपना दल भाजपा समर्पित जीतलाल पटेल जीते।

कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना को मिली जीत UP Vidhan Sabha Election 2022 Kunda Result

प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास से कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना 14306 मतों से विजयी हुईं। मोना मिश्रा को 83652 मक मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी नागेश सिंह को 69346 मत मिले। 14306मतों से जीतीं

रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया को कुंडा से मिली जीत UP Vidhan Sabha Election 2022 Kunda Result

कुंडा विधानसभा सीट से रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया चुनाव जीत गए हैं। जीत का प्रमाण पत्र उन्होंने लिया। उधर शहर की तरफ से आ रहे जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के काफिले को चिलबिला फ्लाईओवर पर पुलिस बैरिकेडिंग पर काफिले को रोका गया।

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह 21 हजार मतों से हारे, रघुराज और मोना का गढ़ बचा UP Vidhan Sabha Election 2022 Kunda Result

प्रतापगढ़ जिले की सात विधानसभा सीटों की मतगणना में लगातार उतार चढ़ाव रहा। पट्टी से कैबिनेट मंत्री मोती सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी राम सिंह पटेल से करीब 23 हजार मतों से पीछे चल रहे थे। यहां 31 राउंड की गणना में मोती सिंह को 85163 और सपा के रामसिंह को 106380 मत मिले हैं। उन्होंने 21217 मतों से जीत दर्ज की। राम सिंह के दस्यु ददुआ के भतीजे हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में वह मोती सिंह से महज 14 सौ मतों से हारे थे। वहीं कुंडा में रघुराज प्रताप सिंह को सपा के गुलशन यादव और प्रमोद तिवारी के गढ़ में बेटी मोना मिश्रा में भाजपा से कड़ी टक्कर मिली। दोनों प्रत्याशियों ने निर्णायक बढ़त बना ली है।

Read  More : UP Vidhan Sabha Election Result : योगी आदित्यनाथ एक लाख वोट से जीते, बलिया से सपा के कद्दावर नेता रामगोविंद चौधरी हारें

Read  More : UP Vidhan Sabha Election Result : भाजपा छोड़ने से चर्चा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी हार गए चुनाव

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox