होम / UP Vidhan Sabha 2022 Result : यूपी की सत्ता कायम रहने पर बोले सीएम योगी विकास और सुशासन को मिला लोगों का आर्शिवाद

UP Vidhan Sabha 2022 Result : यूपी की सत्ता कायम रहने पर बोले सीएम योगी विकास और सुशासन को मिला लोगों का आर्शिवाद

• LAST UPDATED : March 10, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha 2022 Result  यूपी विधान सभा 2022 के लिए जनादेश आ चुका है। भाजपा को लगातार दूसरी बार यूपी की जनता ने सत्ता सौपी है। सीएम योगी ने 37 वर्ष बाद यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार की लगातार वापसी का इतिहास रच डाला। राज्य में फिर से भगवा लहराने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे सीएम योगी सभी कार्यकतार्ओं को इस बड़ी जीत की बधाई दी। इस दौरा कार्यकतार्ओं में भारी उत्साह दिखा।

जनता को दिया धन्यवाद UP Vidhan Sabha 2022 Result

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के परिणामों पर पूरे देश की निगाहें थीं। आज भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। इसके लिए जनता जनार्दन और कार्यकतार्ओं का कोटि-कोटि धन्यवाद। पहली बार उत्तर प्रदेश में सात चरणों में शांति पूर्वक चुनाव संपन्न हुए। मतगणना को लेकर पिछले दो-तीन दिनों चलाए जा रहे भ्रामक प्रचार को जनता ने दरकिनार करते हुए भाजपा और सहयोगी दलों को जीत दिलाई है।

हमें 25 करोड़ जनता का आर्शिवाद मिला है UP Vidhan Sabha 2022 Result

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रचंड बहुमत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के माडल को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद है। इसे स्वीकार करते हुए आम जनमानस की आकांक्षाओं के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के इस मंत्र को अंगीकार करते हुए निरंतर आगे बढ़ाना होगा।

Read  More : UP Vidhan Sabha Election Result : योगी आदित्यनाथ एक लाख वोट से जीते, बलिया से सपा के कद्दावर नेता रामगोविंद चौधरी हारें

Read  More : UP Vidhan Sabha Election Result : भाजपा छोड़ने से चर्चा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी हार गए चुनाव

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox