होम / Seal on Yogi New Cabinet will be Taken in Delhi : आज दिल्ली जा सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, पार्टी नेताओं से मंत्रिमंडल पर मंत्रणा संभव

Seal on Yogi New Cabinet will be Taken in Delhi : आज दिल्ली जा सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, पार्टी नेताओं से मंत्रिमंडल पर मंत्रणा संभव

• LAST UPDATED : March 11, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Seal on Yogi New Cabinet will be Taken in Delhi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गठित होने वाली भाजपा की नई सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों पर दिल्ली में मोहर लगेगी। चर्चा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेता शुक्रवार को दिल्ली जा सकते हैं। (Seal on Yogi New Cabinet will be Taken in Delhi)

विधानसभा चुनाव के नतीजों में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं और आरएसएस के बीच यूपी में भाजपा की नई सरकार के गठन को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। इधर, भाजपा के नेताओं को दिल्ली के इशारे का इंतजार है। दिल्ली से इशारा मिलते ही शुक्रवार को मुख्यमंत्री सहित कोर कमेटी के सभी सदस्य दिल्ली जा सकते है।

संघ नेताओं से मुलाकात के बाद लगेगी मंत्रिमंडल पर मुहर (Seal on Yogi New Cabinet will be Taken in Delhi)

पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल के नए सदस्यों के नामों पर भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से ही मोहर लगेगी। योगी सरकार-02 में उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे या नहीं इसका निर्णय भी दिल्ली में ही होगा। योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, आगरा ग्रामीण से नवनिर्वाचित विधायक और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को उप मुख्यमंत्री पद जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। (Seal on Yogi New Cabinet will be Taken in Delhi)

कन्नौज से नवनिर्वाचित असीम अरुण, सरोजनी नगर से नवनिर्वाचित विधायक राजेश्वर सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

निषाद पार्टी और अपना दल को मिलेगी मंत्रिमंडल में जगह (Seal on Yogi New Cabinet will be Taken in Delhi)

योगी सरकार के मंत्रिमंडल में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के साथ अपना दल के विधायकों को भी जगह मिलेगी। दोनों सहयोगी दलों से एक से दो मंत्री बनाए जा सकते है। भाजपा के पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

(Seal on Yogi New Cabinet will be Taken in Delhi)

Also Read : Magic of Bikini Girl did not Work in Hastinapur : हस्तिनापुर में नहीं चला बिकनी गर्ल का जादू, बीजेपी से हारीं कांग्रेस की अर्चना गौतम

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox