होम / Dead Body Found on Bed in Hut in Gorakhpur : वृद्ध पुजारी की गला रेतकर हत्या

Dead Body Found on Bed in Hut in Gorakhpur : वृद्ध पुजारी की गला रेतकर हत्या

• LAST UPDATED : March 11, 2022

Dead Body Found on Bed in Hut in Gorakhpur

इंडिया न्यूज, गोरखपुर : Dead Body Found on Bed in Hut in Gorakhpur गोरखपुर (Gorakhpur) में गुरुवार देर रात सोते समय 60 वर्षीय पुजारी हंसराज की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव कुटिया में बिस्तर पर पड़ा था। बिस्तर खून से लथपथ था। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह और एसओ पीपीगंज, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

पुजारी दो साल से रह रहे थे कुटिया के बाहर

पुजारी हंसराज पिछले दो साल से पीपीगंज के जंगल अगही गांव के सहजुआ टोला के बाहर कुटिया में रहते थे। पुजारी हंसराज के साथ एक अन्य बंगाल के साधु भी रहते हैं। गुरुवार की रात पुजारी हंसराज कुटिया के बाहर जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहे थे, वहीं दूसरे साधु कुटिया के अंदर सो रहे थे। सुबह जब दूसरे साधु सोकर उठे और बाहर निकले तो पुजारी हंसराज का शव बिस्तर पर खून से लथपथ देखा। मृत पुजारी हंसराज की चार बेटियां व एक बेटा है। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे संपत्ति विवाद है।

Also Read : Attempted Self-Immolation in Front of Kanpur Bhawan : हार से हताश सपा नेता ने लगाई आग, गंभीर

दो साल पहले भी हो चुका हमला

हंसराज मखनहा काली मंदिर के पुजारी थे। जब वे वहां के पुजारी थे तब दो साल पहले उन पर सोते समय चाकू से जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने उनकी तहरीर पर अज्ञात हमलावरों पर केस भी दर्ज किया था। लेकिन, आरोपियों की गिरफ्तारी तो छोड़िए पुलिस अब तक उनकी पहचान भी नहीं कर सकी।

तीन दिन में गोरखपुर में दूसरी हत्या Dead Body Found on Bed in Hut in Gorakhpur

पिछले तीन दिनों में गोरखपुर में यह दूसरी हत्या है। इससे इलाके में दहशत है। मतगणना से एक दिन पहले बुधवार की रात 8 बजे सिकरीगंज इलाके में सिर में गोली मारकर अशोक कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने आरोपी का ट्रैक्टर फूंक दिया था।

Also Read : Youth ate Insecticide in Jhansi : मानसिक रोगी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Read More : Youth’s Condition Critical after Being Shot in Jhansi : सिगरेट पीने के विवाद में युवक को मारी गोली

Read More : Fierce fire in Kerala kills five : आग से एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले

Connect With Us: Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox