इंडिया न्यूज, गाजियाबाद:
Bank Holiday होली शुक्रवार को है। इसके चलते शुक्रवार सरकारी छुट्टी है। इसके बाद शनिवार और रविवार को भी छुट्टी है। बैंक तीन दिन बंद रहेंगे। होली के चलते नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरा उत्तर प्रदेश होली के रंग में रंगता नजर आ रहा है। यूपी सरकार ने सूबे में होली पर दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया है, जो शुक्रवार और शनिवार को है। इसके बाद रविवार है और इस दिन सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 मार्च को होली के दिन अवकाश के बाद 19 मार्च शनिवार को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके बाद 20 मार्च को रविवार होने से संचार, बिजली और पानी छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में सरकारी दफ्तर 21 मार्च को खुलेंगे और तभी आप अपना काम करवा सकेंगे।
पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद Bank Holiday
उत्तर प्रदेश पुलिस ने होली त्योहार को देखते अभी से अपने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद करने की घोषणा कर दी है। पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आगामी 20 मार्च कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी, सिर्फ विशेष मामलों में भी कर्मियों को छुट्टी दी जा सकेगी।