होम / Controversy due to DJ Playing on Holi Festival : महराजगंज में होली पर बजाया डीजे, बढ़ा विवाद और जमकर हुई मारपीट

Controversy due to DJ Playing on Holi Festival : महराजगंज में होली पर बजाया डीजे, बढ़ा विवाद और जमकर हुई मारपीट

• LAST UPDATED : March 20, 2022

इंडिया न्यूज, महराजगंज।

Controversy due to DJ Playing on Holi Festival : पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहरवालिया कला में शनिवार को होली पर्व पर डीजे बजाया जा रहा था। जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। जिसे लेकर मामला तूल पकड़ लिया और देखते ही दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर एसपी प्रदीप गुप्त मयफोर्स मौके का जायजा लिया।

गुलाल उड़ाते हुए गांव में कर रहे थे भ्रमण (Controversy due to DJ Playing on Holi Festival)

होली पर्व पर दोपहर में कुछ युवकों का समूह ठेले पर डीजे रखकर अबीर गुलाल उड़ाते हुए गांव का भ्रमण कर रहा था। तभी दूसरे संप्रदाय के लोगों ने गाने का विरोध जताना शुरू कर दिया। इसी बीच दोनों संप्रदायों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, देखते ही देखते दोनों पक्ष में विवाद बढ़ गया। मामूली विवाद में लाठी डंडा व छतों से ईट पत्थर चलने लगे। जिसमें तीन युवक कृपाल जायसवाल, जय जायसवाल व रामभवन घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया।

(Controversy due to DJ Playing on Holi Festival)

Also Read : Yogi to Take Oath as UP CM for 2nd Term on March 25 : योगी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बदला, जानें अब क्‍या है नई तारीख

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox