होम / Woman sets Herself on Fire with 2 Sons in Varanasi : घरेलू विवाद में उठाया खौफनाक कदम, काशी में महिला ने दो बच्चों संग लगाई आग

Woman sets Herself on Fire with 2 Sons in Varanasi : घरेलू विवाद में उठाया खौफनाक कदम, काशी में महिला ने दो बच्चों संग लगाई आग

• LAST UPDATED : March 20, 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी।

Woman sets Herself on Fire with 2 Sons in Varanasi : घरेलू विवाद से तंग आकर एक विवाहिता ने रविवार सुबह अपने दो बच्चों के साथ खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दिल को दहला देने वाली ये दर्दनाक घटना वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांगकला गांव स्थित पश्चिमपुर टोले की है। पारिवारिक कलह के कारण विवाहिता संजू देवी (35) ने अपने दो बच्चों सूर्यांश (7) और प्रियल 3 माह के साथ केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली। ग्रामीणों ने बताया कि संजू का जीजा राज अक्सर उससे मिलने आता था। जिसका संजू का पति रवि विरोध करता था।

अक्सर होता था पति-पत्नी में झगड़ा (Woman sets Herself on Fire with 2 Sons in Varanasi)

इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक, फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी गांव निवासी संजू का जीजा राज मनबढ़ था। वह बातचीत में अक्सर रवि प्रकाश की पिटाई भी कर देता था। रविवार सुबह भी वो संजू के घर पर पहुंचा। उस वक्त रवि प्रकाश घर पर नहीं था। थोड़ी देर बाद रवि जब घर लौटा तो राज को देख उसने नाराजगी जाहिर की। इस बात से चिढ़कर राज घर से निकल गया। इस बात से नाराज संजू अपने दो मासूम बच्चों के साथ कमरे में बंद हो गई और आग लगा ली। बच्चों और पत्नी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर विवाहिता का पति मौके पहुंचा।

(Woman sets Herself on Fire with 2 Sons in Varanasi)

Also Read : Yogi to Take Oath as UP CM for 2nd Term on March 25 : योगी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बदला, जानें अब क्‍या है नई तारीख

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox