होम / Yogi Sarkar Part Two In UP : योगी मंत्रिमंडल के लिए नामों पर हो रहा है गहन मंथन, किसे बनाना है मंत्री जल्द हो जाएगा तय

Yogi Sarkar Part Two In UP : योगी मंत्रिमंडल के लिए नामों पर हो रहा है गहन मंथन, किसे बनाना है मंत्री जल्द हो जाएगा तय

• LAST UPDATED : March 21, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Yogi Sarkar Part Two In UP यूपी में तीन दशक के बाद लागातार दूसरी बार सरकार बना कर इतिहास रच देने वाली भाजपा योगी सरकार अपने पार्ट टू कार्यकाल में किसको मंत्रिमंडल में जगह देगी और किसकों नहीं,इसके लिए पार्टी नेताओं में जबरदस्त मंथन और चिंतन चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि 25 मार्च को जब सीएम शपथ लेंगे तब तक सब स्पष्ट हो जाएगा।

योगी सरकार का अगला लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनाव है Yogi Sarkar Part Two In UP

यूपी की राजनीति में इतिहास रच देने वाली भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य अब 2024 का लोकसभा चुनाव हैं। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के गठन में भी मिशन 2024 पर फोकस रहेगा। क्षेत्र तथा जातीय संतुलन भी साधा जाएगा। माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल पार्ट टू में तीन उप मुख्यमंत्री सहित 28 कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में 62 लोगों को शामिल किया जाएगा। जिसमें 11 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री तथा 23 राज्यमंत्री रहेंगे। मंत्रिमंडल में अपना दल तथा निषाद पार्टी से एक-एक कैबिनेट तथा एक-एक राज्य मंत्री बनेगा।

Also Read : Covid Vaccination : यूपी में 12 से 14 साल के बच्चों को स्कूलों में भी लगाई जाएगी वैक्सीन, 26 मार्च से शुरू हो रहा अभियान

Also Read : Yogi to Take Oath as UP CM for 2nd Term on March 25 : योगी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बदला, जानें अब क्‍या है नई तारीख

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox