होम / RLD Legislature Party Meeting : राष्ट्रीय लोकदल के विधायक दल की बैठक 26 को, चुनेंगे विधायक दल का नेता

RLD Legislature Party Meeting : राष्ट्रीय लोकदल के विधायक दल की बैठक 26 को, चुनेंगे विधायक दल का नेता

• LAST UPDATED : March 21, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ :

RLD Legislature Party Meeting आरएलडी यानि की राष्ट्रीय लोकदल ने यूपी विधान सभा चुनाव में पिछली बार की तुलना में बेहत्तर प्रदर्शन किया है। पार्टी को 8 विधानसभा सीटों पर जीत मिली। इस पार्टी का सपा के संग गठबंधन है। आरएलडी 26 को लखनऊ में बैठक कर विधायक दल का नेता चुनेगी। पहले यह बैठक 21 मार्च को प्रस्तावित थी। समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक भी 26 मार्च को ही है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को लखनऊ में होगा।इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी करेंगे।

33 सीट पर उतारें थे प्रत्याशी 8 सीटें जीती RLD Legislature Party Meeting

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में राष्ट्रीय लोकदल का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन था। सपा गठबंधन ने 125 सीट जीती हैं। इनमें से 33 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारने वाले राष्ट्रीय लोकदल को आठ सीट मिली हैं। 2017 में इनका एक ही विधायक था। राष्ट्रीय लोकदल ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत तथा हाथरस में जीत दर्ज की है।

Also Read : Yogi to Take Oath as UP CM for 2nd Term on March 25 : योगी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बदला, जानें अब क्‍या है नई तारीख

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox