होम / One Dead After Being Hit by JCB in Moradabad : जेसीबी की चपेट में आने से एक की मौत

One Dead After Being Hit by JCB in Moradabad : जेसीबी की चपेट में आने से एक की मौत

• LAST UPDATED : March 22, 2022

इंडिया न्यूज, मुरादाबाद ।

One Dead After Being Hit by JCB in Moradabad : मुरादाबाद में कांठ रोड पर जेसीबी की चपेट में आने से एक 50 साल का व्यक्ति घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जाकिर के परिवार में उसकी पत्नी और गोद ली हुई एक बेटी रूबी है। (One Dead After Being Hit by JCB in Moradabad)

 

 

पैर जेसीबी के नीचे आ गए (One Dead After Being Hit by JCB in Moradabad)

जाकिर अहमद (50) सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चक्कर की मिलक में किराए के मकान में रहता था। वह कांठ रोड पर एक एक्सपोर्ट फर्म में बतौर चैकर काम करता था। सोमवार रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर लौट रहा था। जेसीबी ने कांठ रोड पर उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। उसका पैर जेसीबी के नीचे आ गए। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वह घायल जाकिर को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वह बुरी तरह से घायल था। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

(One Dead After Being Hit by JCB in Moradabad)

Also Read : Akhilesh said there was Rigging in the Election : अखिलेश बोले-चुनाव में हुई धांधली, बहस न हो इसलिए ‘कश्मीर फाइल्स’ आई

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox