होम / Akhilesh Pays Tribute to Ram Manohar Lohia : विधान परिषद में बहुमत के लिए गुंडई कर रही भाजपा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

Akhilesh Pays Tribute to Ram Manohar Lohia : विधान परिषद में बहुमत के लिए गुंडई कर रही भाजपा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

• LAST UPDATED : March 23, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Akhilesh Pays Tribute to Ram Manohar Lohia : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा विधान परिषद चुनाव में बहुमत के लिए गुंडागर्दी कर रही है। पंचायत चुनाव में भी उन्होंने यही तरीका अपनाया था और अब भी वही कर रहे हैं। डीएम और एसपी उनकी मदद कर रहे हैं। (Akhilesh Pays Tribute to Ram Manohar Lohia)

अखिलेश यादव बुधवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर लखनऊ के लोहिया पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने हमें संघर्ष करने का आदेश दिया है। हम सड़क से विधानसभा तक जनता के मुद्दे उठाएंगे। भाजपा के लोग गुंडई पर उतर आए हैं और लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल व गैस की कीमतों में बढ़ोतरी (Akhilesh Pays Tribute to Ram Manohar Lohia)

चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों पर अखिलेश ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कमाई से होने वाला मुनाफा उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है। सरकार कहती है कि कीमतें नियंत्रित करना उसके वश में नहीं है तो चुनाव के पहले कीमतें बढ़ना रुक क्यों गई थी? (Akhilesh Pays Tribute to Ram Manohar Lohia)

एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त होने एवं धक्कामुक्की से सपाइयों में उबाल है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने मंगलवार कहा था कि भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में है। यह सत्ता का क्रूर चेहरा है। हार का डर ही जनमत को कुचलता है।

(Akhilesh Pays Tribute to Ram Manohar Lohia)

Also Read : Fire Accident many People Killed alive in Hyderabad : कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox