Fire in Residential Area of Agra
इंडिया न्यूज, आगरा : People Living in Panic due to Fire in Residential Area of Agra आगरा (Agra) के थाना जगदीशपुरा स्थित हनुमान नगर में शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक गोदाम में आग लग गई। लपटें निकलने पर कॉलोनी के लोग डर की वजह से घरों से निकल आए। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने लगभभ आधा घंटे में आग पर काबू कर लिया।
आग से सामान व वाहन जला Fire in Residential Area of Agra
हनुमान नगर में रीना चंद्रा का गोदाम है। गोदाम में एक ई रिक्शा और एक लोडिंग टेंपो खड़ा था। कुछ सामान भी रखा हुआ था। रात तकरीबन 11:30 बजे लोगों ने लपटें निकलती देखी। लोगों ने पहले बाल्टियों से पानी डाला। बाद में सबमसर्बिल पंप चलाया। आग से वाहन और अन्य सामान जलने लगा। कुछ ही देर में आग पूरे गोदाम में फैल गई। दस मिनट बाद दमकल पहुंची। आधा घंटे में आग बुझ सकी। अग्निकांड में काफी नुकसान हुआ है।
Read More : Crime of Muzaffarnagar in UP : बेटे की चाह में सात बेटियां पैदा हो गई, अवसाद में पिता ने लगा ली फांसी
Connect With Us : Twitter Facebook