होम / Sher Singh Rana is a very popular name : बेहद चर्चित नाम है शेर सिंह राणा, फूलन देवी को मारी थी गोली, उम्र कैद की हुई थी सजा

Sher Singh Rana is a very popular name : बेहद चर्चित नाम है शेर सिंह राणा, फूलन देवी को मारी थी गोली, उम्र कैद की हुई थी सजा

• LAST UPDATED : March 30, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Sher Singh Rana is a very popular name शेर सिंह राणा पर फिल्म बन रही है। इस फिल्म के बाद से ही शेर सिंह राणा बेहद चर्चा में हैं। श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विद्युत शेर सिंह राणा का किरदार निभा रहे हैं। कौन हैं शेर सिंह राणा जिस पर फिल्म बन रही है और क्यों…

फूलन देवी को मारी थी गोली Sher Singh Rana is a very popular name

शेर सिंह राणा वह नाम है जिसने 25 जुलाई 2001 को दस्यु सुंदरी फूलन देवी की उनके घर के बाहर ही गोली मार कर हत्या कर दी थी। वर्ष 1981 में बेहमई में फूलन देवी ने गांव के 22 ठाकुरों को एक साथ लाइन में खड़ाकर गोलियों से भून दिया था। शेर सिंह राणा ने इसी हत्याकांड का बदला लेने के लिए फूलन देवी को मौत के घाट उतारा। इस हत्याकांड में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी।

पंकज सिंह है असली नाम Sher Singh Rana is a very popular name

शेर सिंह राणा का असली नाम पंकज सिंह पुंढीर है। उसका जन्म 17 मई 1976 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था। 25 जुलाई 2001 को सांसद फूलन देवी को गोली मारने के बाद वह चर्चा में आया। इसके बाद 17 फरवरी 2004 को शेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार हो गया। हालांकि, कुछ दिन बाद ही उसने दावा किया कि वह अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान के अवशेष लेकर आया है। 2006 में शेर सिंह राणा को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। 2016 में शेर सिंह राणा को जमानत मिल गई। वर्ष 2019 में शेर सिंह ने अपनी पार्टी राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी का गठन कर लिया। बताया जाता है कि शेर सिंह राणा के रिश्तेदार उसकी काफी दिनों तक पैसे से मदद करते रहे।

Also Read :  CM Yogi Said In UP Assembly : यूपी विधानसभा में बोले सीएम योगी, जनता सदैव प्रगतिशील को चुनती है, नकारात्मकता से कभी लोकतंत्र का हित नहीे हो सकता

Also Read : SP Leader Azam Khan will not Take Oath : आजम खान को नहीं मिली जमानत, शपथ के लिए नहीं जा सकेंगे विधानसभा

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox