होम / Congress to Discuss Defeat in UP Election 2022 : हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस, पूरी ऊर्जा से आगे बढ़ने पर होगा मंथन

Congress to Discuss Defeat in UP Election 2022 : हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस, पूरी ऊर्जा से आगे बढ़ने पर होगा मंथन

• LAST UPDATED : April 3, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Congress to Discuss Defeat in UP Election 2022 : कांग्रेस यूपी चुनाव में अपनी करारी हार की रविवार को समीक्षा करेगी साथ ही आगे की रणनीति भी तय की जाएगी। इस समीक्षा बैठक में सभी जिला व शहर अध्यक्ष, प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी और राष्ट्रीय सचिव हिस्सा लेंगे। बैठक के निष्कर्षों को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से साझा किया जाएगा। साथ ही नई ऊर्जा से जनता के बीच जाने व सदस्यता अभियान चलाने पर मंथन होगा। कांग्रेस के चुनावी इतिहास में यूपी में सबसे खराब स्थितियों का सामना कर रही है।

ढाई फीसदी से नीचे आया कांग्रेस का वोट प्रतिशत (Congress to Discuss Defeat in UP Election 2022)

कांग्रेस का मत ढाई फीसदी से नीचे आ गया है और उसके खाते में सिर्फ दो सीटें आई हैं। वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ दिल्ली में समीक्षा बैठक हो चुकी है और वहां के मंथन से निकले कारणों पर हाईकमान विचार कर रहा है। इसके साथ ही सीधे जनता से जुड़े रहकर काम करने वाले पदाधिकारियों से भी हार के कारण जानने की कोशिश होगी। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही प्रियंका गांधी के लखनऊ आने की संभावना है। इसके मद्देनजर भी रविवार की समीक्षा बैठक अहम मानी जा रही है।

(Congress to Discuss Defeat in UP Election 2022)

Also Read : Yogi said Officers should stop Procrastinating : समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी, शिकायतों के निस्तारण में देर करें अफसर

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox