होम / AIDS Infected Woman had Relationship with Nephew : चाची ने भतीजे को दिया एड्स, 15 साल के लड़के को झांसे में लेकर बनाए संबंध

AIDS Infected Woman had Relationship with Nephew : चाची ने भतीजे को दिया एड्स, 15 साल के लड़के को झांसे में लेकर बनाए संबंध

• LAST UPDATED : April 6, 2022

इंडिया न्यूज, रुद्रपुर।

AIDS Infected Woman had Relationship with Nephew : महिला ने अपने जेठ के 15 वर्षीय लड़के के साथ यौन संबंध बनाए। महिला पहले से ही एड्स संक्रमित थी। महिला के पति की मौत भी एड्स के संक्रमण के चलते हुई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय महिला ने अपने भतीजे के साथ संबंध बनाए।

भतीजे को एड्स संक्रमित करना चाहती थी चाची (AIDS Infected Woman had Relationship with Nephew)

जानकारी के अनुसार महिला भतीजे को एड्स संक्रमित करना चाहती थी। इस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं लड़के व उसके परिजनों को महिला के एड्स संक्रमित होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। लड़के के घरवालों ने बताया कि महिला अपने गांव पूरनपुर पीलीभीत गई थी। जहां महिला के जेठ का बेटा पहले से मौजूद था। महिला ने लड़के को झांसे में लेकर उसके साथ यौन संबंध बनाए थे।

पुलिस ने कराया लड़के का मेडिकल जांच (AIDS Infected Woman had Relationship with Nephew)

कुछ दिन बाद जब लड़का परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप स्थित आवास में आया तो महिला ने फिर उसके साथ संबंध बनाए। लड़के के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने लड़के का मेडिकल कराया। वहीं महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

(AIDS Infected Woman had Relationship with Nephew)

Also Read : BJP 42nd Foundation Day 2022 : एक भारत, श्रेष्ठ भारत को सशक्त कर रही भाजपा, पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox