होम / RBI MPC Meeting no Change in Repo Rate : लगातार 11वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाया

RBI MPC Meeting no Change in Repo Rate : लगातार 11वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाया

• LAST UPDATED : April 8, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

RBI MPC Meeting no Change in Repo Rate : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नए वित्त वर्ष 2022-23 की पहली बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी अभी भी रेपो रेट चार फीसदी ही रहेगा। इसके साथ ही रिवर्स रेपो रेट को 3.35 फीसदी रखा गया है। गौरतलब है कि ये लगातार 11 वीं बार है जबकि आरबीआई ने रेपो दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। (RBI MPC Meeting no Change in Repo Rate)

दो दिवसीय आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी बैठक के नतीजों की घोषणा आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों की सहमति से इस बार भी रेपो दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि सप्लाई चेन को लेकर ग्लोबल मार्केट दबाव में है।

ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 7.2 फीसदी किया गया (RBI MPC Meeting no Change in Repo Rate)

केंद्रीय बैंक ने इस वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपने जीडीपी ग्रोथ अनुमान को भी 9.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। वहीं रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपने जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटाया है। गवर्नर ने कहा कि ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 7.2 फीसदी किया गया है। पहले यह अनुमान 7.8 फीसदी जताया था। (RBI MPC Meeting no Change in Repo Rate)

वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ग्रोथ अनुमान 16.2 फीसदी, दूसरी तिमाही में 6.2 फीसदी और तीसरी तिमाही में 4.1 फीसदी, जबकि चौथी तिमाही में 4 फीसदी रखा गया। साथ ही कच्चे तेल का अनुमान 100 डॉलर प्रति बैरल व इस वित्त वर्ष में महंगाई का औसत अनुमान 5.7 फीसदी रखा गया है।

(RBI MPC Meeting no Change in Repo Rate)

Also Read : Coronavirus Increasing in Delhi NCR : फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले, अप्रैल में दिल्ली में आए सबसे ज्यादा केस

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox