Married Woman made serious allegations against her Husband in Agra
इंडिया न्यूज, आगरा : Married Woman made serious allegations against her Husband in Agra आगरा के कमला नगर क्षेत्र की विवाहिता ने पति पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि सुहागरात पर पति ड्रग्स लेकर कमरे में आया। शादी के बाद ससुरालीजन उसे सांवले रंग को लेकर ताना देने लगे। पति ने उससे दूरी बना ली। सास चुप रहने के लिए बोलती हैं। पीड़िता एसएसपी को बिखलते हुए अपनी पीड़ा बताई। एसएसपी महिला थाना में मुकदमे के आदेश किए।
छह माह पहले हुई शादी
युवती का मायका कमला नगर इलाके में है। पिता कारोबारी हैं। उनको कैंसर है। युवती ने एसएसपी को बताया कि 28 नवंबर 2021 को शाहगंज क्षेत्र निवासी युवक से शादी हुई थी। वह एक निजी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर है। ससुर जल निगम से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
ससुरालवाले सांवले रंग का मारते ताना Married Woman made serious allegations against her Husband in Agra
विवाहिता ने आरोप लगाया है कि सुहागरात पर पति कमरे में आया था। वह नशे में था। उसने पूछा तो अभद्रता करने लगा। ससुराल में कुछ दिन बाद ही उसके सांवले रंग को लेकर ताने मारे जाने लगे। उससे 50 लाख रुपये की मांग की गई। पिता के बीमार होने के कारण यह बात मायके में नहीं बताई।
Also Read : Death of the wife, the Husband also hanged Himself : पत्नी की मौत के बाद पति ने भी फांसी लगाकर दी जान
सास भी नहीं सुनती बात
विवाहिता ने इस मामले में सास से बात की। कहा कि पति उससे कोई रिश्ता नहीं रखता है। इस पर सास ने चुप रहने के लिए बोल दिया। एक निजी काउंसलर के पास भेजा। उसने काउंसलर को बताया कि पति ड्रग्स लेता है। यह कोई मामूली बात नहीं है। मगर, काउंसलर उल्टा उसे ही समझाने लगे। कहा कि पति रिश्ता नहीं रख रहा है तो कोई बात नहीं। बाद में आदत हो जाएगी। काउंसलर भी पति का ही पक्ष लेने लगा। इस पर वो काउंसलर के पास से आ गई।
समलैगिंक की आशंका Married Woman made serious allegations against her Husband in Agra
विवाहिता को आशंका है कि पति चरस पीता है। इसे सिगरेट में भरता है। वह समलैंगिक भी है। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। पति से पुलिस पूछताछ करेगी। वह चरस कहां से लेकर आता है। इसकी पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
Also Read : BTech student Hanged himself In Agra : कागज पर लिखा सॉरी मम्मी-पापा, ये सोसाइट नहीं मर्डर है…
Connect With Us : Twitter Facebook