होम / दौसा बॉर्डर छोड़े गए गिरफ्तार भाजपा नेता, तेजस्वी बोले-हिंदू विरोधी सरकार के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई Arrested BJP Leader left Dausa Border

दौसा बॉर्डर छोड़े गए गिरफ्तार भाजपा नेता, तेजस्वी बोले-हिंदू विरोधी सरकार के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई Arrested BJP Leader left Dausa Border

• LAST UPDATED : April 13, 2022

भाजपा की न्याय यात्रा को बॉर्डर पर रोकने से बवाल मच गया है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ने लगे। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

इंडिया न्यूज, करौली (राजस्थान)।

Arrested BJP Leader left Dausa Border : करौली हिंसा को लेकर भाजयुमो और भाजपा नेताओं की न्याय यात्रा को करौली बॉर्डर पर रोक दिया गया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। उसके बाद भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित 400 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर महुआ थाने ले जाया गया। वहीं तेजस्वी सूर्या ने कहा कि ये ट्रेलर है, पिक्चर बाकी है।

मौके पर पुलिस बल तैनात (Arrested BJP Leader left Dausa Border)

गिरफ्तार भाजपा नेता सतीश पूनिया, तेजस्वी, सांसद मनोज, सांसद रंजीता कोली, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा सहित सभी बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौसा बॉर्डर पर लाकर छोड़ दिया गया है। मौके पर पुलिस बल अभी भी तैनात है। जब तक सभी कार्यकर्ताओं की रवानगी नहीं होती, पुलिस मौके पर ही बनी रहेगी। पूनिया ने कहा कि हमने नामजद गिरफ्तारियां दी है। हमने गहलोत सरकार को नंगा कर दिया है, जो न्याय की जगह लाठियों पर बल देती है।

(Arrested BJP Leader left Dausa Border)

Also Read : NOIDA में प्रति वर्ष बनेंगे 5 लाख Robot, डाटा सेंटर बनाने में जुटीं मशहूर कंपनियां

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox