होम / अखिलेश यादव बोले, बाबा साहब ने देश को संविधान दिया, वोट का अधिकार दिया

अखिलेश यादव बोले, बाबा साहब ने देश को संविधान दिया, वोट का अधिकार दिया

• LAST UPDATED : April 14, 2022

इंडिया न्यूज, मैनपुरी: 

Akhilesh Yadav said डा. बीआर अंबेडकर जयंती में आयोजित कार्यक्रम में मैनपुरी में वीरवार सपा संरक्षक मुलायम सिंह और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान दिया। नागरिकों को वोट देने का अधिकारी दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के प्रयास से ही हमारे देश की दुनिया में एक सेकुलर देश के रूप में पहचान है।

वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है Akhilesh Yadav said

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब ने हमें एक वोट देने का अधिकार दिया। उन्होंने भाजपा और उनके समर्थकों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब हमारे इस एक वोट के अधिकार को भक्त लोगों से खतरा है। वोट का अधिकार छीना जा रहा है। बाबा साहब ने कहा था कि जब देश में गरीबी और अमीरी के बीच खाई बढ़ेगी तो वोट का अधिकार भी छिन जाएगा। इस चुनाव में भी धन-बल से वोट लिए गए।

Also Read : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता बोले कई दिन से था गुमशुम : Youth Hanged in Auraiya

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox