होम / पश्चिम बंगाल में एक और गैंग रेप, आदिवासी लड़की को बनाया हवस का शिकार Tribal Girl Gang Raped in West Bengal

पश्चिम बंगाल में एक और गैंग रेप, आदिवासी लड़की को बनाया हवस का शिकार Tribal Girl Gang Raped in West Bengal

• LAST UPDATED : April 15, 2022

इंडिया न्यूज, कोलकाता।

Tribal Girl Gang Raped in West Bengal : नादिया में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अभी एक सप्ताह ही हुआ है कि बीरभूम जिले से ऐसा ही एक और मामला सामने आ गया है। गुरुवार रात यहां के शांति निकेतन थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती के साथ उसके प्रेमी को भी पीटा। घटना के बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

नादिया में हुआ था 14 साल की लड़की सामूहिक दुष्कर्म (Tribal Girl Gang Raped in West Bengal)

एक सप्ताह पहले नादिया जिले में कथित रूप से टीएमसी नेता के बेटे व उसके दोस्तों ने 14 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। अब दूसरी घटना बीरभूम जिले की है। बताया जा रहा है कि, घटना उस वक्त घटी जब रात में युवती मेले से अपने प्रेमी के साथ वापस लौट रही थी। इसी दौरान पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया और प्रेमी की पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़िता को एक नदी के किनारे ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

(Tribal Girl Gang Raped in West Bengal)

Also Read : 6 से 11 साल तक के बच्चों को भी लगेगा कोरोना टीका, ब्रिटेन ने दी मॉडर्ना के वैक्सीन को मंजूरी Britain Approves Modernas Vaccine

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox