होम / बंगाल में ‘दीदी’, बिहार में तेजस्वी का जादू, बीजेपी का सूपड़ा साफ Bypoll Election Result 2022

बंगाल में ‘दीदी’, बिहार में तेजस्वी का जादू, बीजेपी का सूपड़ा साफ Bypoll Election Result 2022

• LAST UPDATED : April 16, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Bypoll Election Result 2022 : आज देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम आ गए हैं। जिन चार विधानसभा सीटों पर काउंटिंग हुई वे हैं पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर। वहीं एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल का आसनसोल है। इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवार जयश्री जाधव ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सत्यजीत कदम को 18,000 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है।

बंगाल में टीएमसी का परचम (Bypoll Election Result 2022)

पश्चिम बंगाल की बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो ने करीब 20 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज कर ली। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार केया घोष को हराया। वहीं आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा ने एक लाख से अधिक मतों से भाजपा की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल को हरा दिया है। बिहार के बोचहा सहित, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हुए उपचुनाव के नतीजों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बोचहां (सुरक्षित) सीट पर आरजेडी ने शानदार जीत दर्ज हासिल की है।

(Bypoll Election Result 2022)

Also Read : कांग्रेस और पीके में हो गया मेल, बिगड़ेगा अब भाजपा का खेल Political Strategist PK meeting INC President Sonia Gandhi

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox