होम / अखिलेश यादव ने कहा कि कागजों में हो रही है गेहूं की खरीद : Akhilesh Yadav said

अखिलेश यादव ने कहा कि कागजों में हो रही है गेहूं की खरीद : Akhilesh Yadav said

• LAST UPDATED : April 16, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Akhilesh Yadav said समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गेहूं खरीद मुद्दे पर भाजपा पर सीधी हमला करते हुए कहा है कि सिर्फ कागजों पर ही गेहूं की खरीद हो रही है। किसानों के संग अन्याय हो रहा है। किसान महंगाई और कर्ज से परेशान हैं। वह आत्महत्या करने को मजबूर हैं। गेहूं की फसल लिए किसान क्रय केंद्रों का पता ढूंढता फिर रहा है।

भुगतान का नाटक चल रहा है Akhilesh Yadav said

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारी विज्ञापनों में खुले कथित क्रय केंद्रों में ही खरीद फरोख्त और भुगतान का नाटक चल रहा है। सपा मुखिया ने कहा कि इन दिनों किसान पर आग की भी मार है। मैनपुरी के करहल में भीषण आग लगने से खेत में तैयार खड़ी गेहूं की फसल नष्ट हो गई।

कई जिलों में आग से फसल हुई राख Akhilesh Yadav said

सपा मुखिया का कहना है कि देवरिया में 10 बीघा, अमेठी में 300 बीघा, चंदौली में 10 बीघा और गाजियाबाद के मंसूरी इलाके में 28 बीघे गेहूं की फसल राख हो गई। चित्रकूट में 80 बीघा, कानपुर देहात में 30 से 40 बीघा, और हरदोई में दो बीघा फसल जल गई। जौनपुर के जफराबाद के जनैघा गांव में भी गेहूं की फसल राख हुई है। पीड़ित किसानों को मुआवजा देना तो दूर मुख्यमंत्री ने खेतों में लगी आग और किसानों के पेट की आग बुझाने को कोई कदम नहीं उठाया।

Also Read : कांग्रेस और पीके में हो गया मेल, बिगड़ेगा अब भाजपा का खेल Political Strategist PK meeting INC President Sonia Gandhi

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox