होम / 119 कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की तैयारी में लखनऊ नगर निगम

119 कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की तैयारी में लखनऊ नगर निगम

• LAST UPDATED : April 23, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Lucknow Municipal Corporation नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने नगर निगम का औचक निरीक्षण 16 अप्रैल को किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी सुबह के समय अपनी ड्यूटी पर नहीं मिले थे। इसके बाद इन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऐसे में ड्यटी पर समय से न पहुंचने वाले नगर निगम के 119 कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी में है निगम प्रशासन।

कर्मचारियों को एप और रजिस्टर में लगानी होगी हाजिरी

अब नगर निगम कर्मचारियों को एप 311 के साथ-साथ रजिस्टर में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 16 अप्रैल को नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को निरीक्षण में नगर निगम मुख्यालय में 25 फीसदी ये कर्मचारी सुबह सवा दस बजे अपनी सीट पर नहीं मिले थे। इसके बाद नियमों को और ज्यादा सख्त किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का मानना है कि यूपी में कामन सिविल कोड लागू होना चाहिए

ये भी पढ़ेंः राजीव कुमार ने क्यों छोड़ा नीति आयोग, किसे मिली जिम्मेदारी, जानें सबकुछ

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox