होम / गर्म हवा के चलते गर्मी हुई असहनीय, इस मौसम में बीमारी से बचना है जरूरी

गर्म हवा के चलते गर्मी हुई असहनीय, इस मौसम में बीमारी से बचना है जरूरी

• LAST UPDATED : April 28, 2022

इंडिया न्यूज, मेरठ:

इन दिनों हीट वेव का कहर दिख रहा है। मेरठ और आसपास के जिलों भी इससे प्रभावित हैं। मेरठ में तापमान 42 डिग्री की ओर बढ़ने को तैयार है।इस पर गर्म हवा ने मौसम को असहीनय बना दिया है। यह मौसम बीमार कर सकता है। इसके बचने के लिए सही उपाय करना जरूरी है।

गर्म हवा के कारण निकलना हुआ मुश्किल

दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। आने वाले समय में लू का प्रकोप और बढ़ जाएगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार भारत के कुछ क्षेत्रों खासकर नार्थ में हीट वेव या लू मार्च से जून महीने के समय चलना शुरू करती है और फिर यह सबसे अधिक मई महीने में चलती है। बस, इसी दौरान सबसे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घरों से बाहर निकलना भी कठिन हो रहा है।

लू या हीट वेव

मैदानी क्षेत्र में जब भी तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक हो जाता है तब लू या हीट वेव का असर दिखने लगता है। मौसम विज्ञानियों ने भी इसे परिभाषित किया है। मौसम विज्ञान विभाग आइएमडी के मुताबिक जब कभी मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक और पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो लू चलने लगती है और यह हेल्थ पर बुरा असर डालती है।

अत्यधिक गर्म मौसम की अवधि को हीट वेव कहते हैं। अक्सर पारा जब औसत से ऊपर चला जाता है तो भी लू चलने लगती है। एक बात और अगर किसी क्षेत्र में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, तो इसे खतरनाक लू की श्रेणी में रखा जाता है। तटीय क्षेत्रों में जब तापमान 37 डिग्री सेल्सियस हो जाता है तो हीट वेव चलने लगती है।

यह भी पढ़ेंः इलाहाबाद हाई कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर सुनवाई, अगली डेट 10 मई को

यह भी पढ़ेंः फिर डराने लगी कोरोना की बढ़ती रफ्तार, एक दिन में नए केस 3000 के पार

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox