होम / हिंदू योद्धा संगठन का प्रमुख निकला दंगा का साजिशकर्ता, मास्टरमाइंड महेश मिश्रा समेत सात आरोपी गिरफ्तार

हिंदू योद्धा संगठन का प्रमुख निकला दंगा का साजिशकर्ता, मास्टरमाइंड महेश मिश्रा समेत सात आरोपी गिरफ्तार

• LAST UPDATED : April 29, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

अयोध्या में दंगा कराने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को  गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल चार लोगों की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी महेश मिश्रा हिंदू योद्धा संगठन का प्रमुख है। उसने अपने 10 साथियों के साथ दो मस्जिदों व एक जगह सड़क पर आपत्तिजनक वस्तुएं फेंककर दंगा कराने की साजिश रची थी। आरोपियों की पूरी हरकत मस्जिदों व शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी दिल्ली की घटना से नाराज थे।

सीसीटीवी जांच में हुई आरोपियों की पहचान

आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीते 26-27 अप्रैल की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने शहर की कश्मीरी मोहल्ला, टाटशाह, घोसियाना रामनगर, ईदगाह सिविल लाइन मस्जिद एवं दरगाह जेल के पीछे आपत्तिजनक पोस्टर, मांस व धार्मिक पुस्तक की फटी प्रति डालकर शहर में दंगा फैलाने की कोशिश की थी। जांच के दौरान घटनास्थल व शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी की जांच में आरोपियों की पहचान हो गई। पुलिस टीम ने इनमें से सात आरोपियों को गुरुवार की सुबह आरटीओ कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इन हिंदुवादी कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार लोगों की पहचान महेश कुमार मिश्रा, प्रत्युष श्रीवास्तव, नितिन कुमार ज्ञानचंद्र सिंधी, दीपक कुमार गौड़, बृजेश पांडेय, शत्रुघ्न प्रजापति व विमल पांडेय के रूप में हुई। यह सभी अयोध्या के ही रहने वाले हैं। बाकी चार की रिफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 295, 295ए के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी शैलेश पांडेय के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महेश मिश्रा इसका मुख्य साजिशकर्ता है। उसने अपने 10 साथियों के साथ मिलकर बृजेश पांडेय के मकान मे साजिश रची।

ये भी पढ़ेंः चीन के 27 शहरों में कोरोना का कहर, लॉकडाउन के कारण 16.5 करोड़ लोग घरों में कैद

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox