होम / भाजपा नेत्री का पति दीपक सिंह गिरफ्तार, संदिग्ध हालत में हो गई थी श्वेता सिंह गौर की मौत

भाजपा नेत्री का पति दीपक सिंह गिरफ्तार, संदिग्ध हालत में हो गई थी श्वेता सिंह गौर की मौत

• LAST UPDATED : April 29, 2022

इंडिया न्यूज, बांदा।

भाजपा नेत्री और जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत मामले में उनके पति दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से पति दीपक सिंह फरार चल रहा था। शुक्रवार सुबह मटौंध से मौदहा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने श्वेता के हत्यारोपी पति और भाजपा नेता दीपक सिंह गौर को गिरफ्तार कर लिया। वो अपनी लग्जरी सफारी कार से करीब 12 बजे मौदहा की तरफ जा रहा था। तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे दबोच लिया। अपर एसपी लक्ष्मी पति मिश्र ने बताया कि साथ मे एक व्यक्ति भी था।

एसपी अभिनंदन ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

वहीं, गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी अभिनंदन ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ चल रही थी। साथ ही उनके पति दीपक सिंह की तलाश की जा रही थी, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी आरोपी को मटौंध थाने में रखा गया है। इस मामले की पूरी जांच पड़ताल कर और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। रिटायर्ड आईपीएस की बहू और भाजपा की जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर ने पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

पति-पत्नी के बीच विवाद को बताया गया कारण

घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद और आपसी मनमुटाव को वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद से श्वेता का पति फरार था, जिसे शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आत्महत्या से पहले ही भाजपा नेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इशारों-इशारों में अपने दिमाग में चल रही चीजें बयान कर दी थीं, जिसे पढ़कर अब लोग हैरानी जता रहे हैं। यह हाईप्रोफाइल मामला पुरे इलाके में चर्चा में बना हुआ है।

ये भी पढ़ेंः चीन के 27 शहरों में कोरोना का कहर, लॉकडाउन के कारण 16.5 करोड़ लोग घरों में कैद

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox