होम / रेप के बाद युवक ने किशोरी को छत से धक्का दे दिया

रेप के बाद युवक ने किशोरी को छत से धक्का दे दिया

• LAST UPDATED : April 29, 2022

इंडिया न्यूज, मथुरा :

मथुरा के छटीकरा इलाके में स्थित एक गांव में गुरुवार रात दो बजे एक किशोरी के साथ गांव के युवक ने रेप किया। इसके बाद उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। गंभीर हालत में किशोरी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर युवक और उसके दीदी-जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

पिता को नाबालिग बेटी गायब मिली

छटीकरा इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति रियल एस्टेट कारोबारियों को कंक्रीट आदि की आपूर्ति करते हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात दो बजे वह अपने घर गए तो उनकी 16 वर्षीय बच्ची गायब थी। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला।
इस पर पिता ने पुलिस को सूचना दे दी। रात में पीआरवी भी पहुंच गई। पिता ने बताया कि पुलिसकर्मी उनके मकान की सीढ़ी तक पहुंचे ही थे कि तभी गांव में रहने वाले अनिल ने उनकी बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी को पुलिस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ेंः  नमाज के बाद लगे ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे, सहारनपुर में हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

ये भी पढ़ेंः  मायावती ने ट्वीट कर कहा, बचकाने बयान न दे अखिलेश यादव

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox